शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित,मानदेय वृद्धि।

  • शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित,मानदेय वृद्धि।

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आज मा० विधायक हमीरपुर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कदम बताया गया।इस अवसर पर मा० विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के हितों के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक समर्पण के साथ शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल ने अपने संबोधन में शिक्षामित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षामित्रों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करते रहें।कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय से संबंधित प्रतीकात्मक डमी चेक वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। साथ ही यह अवगत कराया गया कि बढ़े हुए मानदेय का लाभ जनपद के 841 शिक्षामित्रों को प्राप्त होगा। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय के लिए आभार प्रकट किया।इस दौरान प्रदेश स्तर पर आयोजित मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा एवं सुना गया।इस अवसर पर चेयरमैन नगरपालिका हमीरपुर श्री कुलदीप निषाद, मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री महेश गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आलोक सिंह, जिला सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष श्री रवींद्र तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA