राहगीरों को पिलाया गया शरबत, लोगों ने ली राहत की सास
भीषण गर्मी एवं लू को लेकर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट किया जारी
तेजस टूडे ब्यूरो
गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को लेकर मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बढ़ते तापमान और मौसम विभाग की हीट अलर्ट के मद्देनजर नजीबाबाद के ग्राम राजा रामपुर निवासी मोहम्मद फैसल एडवोकेट के नेतृत्व में उनकी टीम ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिला कर राहत दी। इस मौके पर हजारों की संख्या में राहगीरों ने शरबत पी कर दुआएं दी।
बता दें कि ग्राम राजारामपुर में लगने वाले साप्ताहिक जुमरात बाजार में हजारों की संख्या में महिला पुरुष घरेलु सामान खरीदने के लिए आते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए टीम ने नजीबाबाद बिजनौर रोड नेशनल हाइवे पर स्टॉल लगा राहगीरों को शरबत पिलाया जिससे लोगो ने राहत की सास ली। मोहम्मद फैसल एडवोकेट ने लोगो अपील करते हुए कहा की मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके मद्देनजर सभी लोग अपने घरों के आस—पास में पशु पक्षीयों का ख्याल रखे और उनके लिए दाना और पानी का प्रबंध करें। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर ठंडे पानी के कूलरो रखें जिससे राहगीरों को समय समय पर पीने का पानी मिल सके और राहगीर परेशान न हो।
शरबत का प्याऊ लगाने में राजारामपुर प्रधान पद के प्रत्याशी मोहम्मद फैसल एडवोकेट, मोहम्मद वारिस शेख, नबी हसन, राहिल वारसी, मोहम्मद वसीम मुल्तानी, बबलू अल्वी, नवेद खान, जुलफुकार अहमद आदि लोगों का विषेश सहयोग रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

