चौथे ज्येष्ठ मंगलवार पर हुआ शरबत वितरण
तेजस टूडे ब्यूरो
सुल्तानपुर। भक्तों के चेहरों पर छाई मुस्कान, हर्षौल्लास से युक्त दिखा चेहरा, राष्ट्रीय राजमार्ग (रायबरेली सुल्तानपुर) पर स्थित महेश्वरगंज चौराहे के पास हनुमान मंदिर पर पलिया ग्रामसभा निवासी द्विवेदी परिवार सुंदर कांड के पश्चात किया मठ्ठा युक्त शरबत वितरण। शारीरिक सहयोग अन्य भक्तों का मिला। कार्यक्रम के मुख्य यजमान वरिष्ठ समाजसेवी राम प्रताप दूबे, रामचन्दर दूबे पलिया द्वारा सुंदर कांड का पूजन किया गया। मठ्ठा युक्त शरबत वितरण राहगीरों को प्रेम भाव के साथ रोकर आयोजक मंडल द्वारा लोगों को शरबत वितरण किया गया। देखा गया कि सरकारी बसों को रोककर सवार लोगों को भी प्रसाद वितरण करने में नहीं चूके। देखा जाय कि चौराहे पर मंदिर का निर्माण होने से सनातन की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे नवयुवक। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र तिवारी टाडा, ठेकेदार हरि प्रसाद दूबे, जटाशंकर दूबे, देवी प्रसाद दूबे, राकेश दूबे, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री जयशंकर दूबे एडवोकेट/पत्रकार, प्रतिष्ठान मालिक लाल दूबे, राजीव दूबे, उत्तम दूबे, अन्य द्विवेदी परिवार, सहयोग कर रहे भक्त टेनी सिंह, अरूण सिंह, मोनू सिंह, पिंटू सिंह, कपिल सिंह, दयाराम प्रजापति, दिलीप प्रजापति, राजेश शर्मा, आशीष द्विवेदी, देवी प्रसाद शर्मा, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

