झूठ बोलकर करा दी किन्नर से शादी, फिर…
कानपुर। एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पनकी के रहने वाले दंपती ने झूठ बोलकर अपनी किन्नर संतान की शास्त्री नगर निवासी एक युवक से शादी करा दी। शादी की पहली रात में इस झूठ की पोल खुल गई।
आखिरकार बहू अपने मायके चली गई। वहीं धोखाधड़ी के शिकार युवक ने काकादेव थाने में अपनी किन्नर पत्नी, सास-ससुर और बिचौलिए समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शास्त्री नगर निवासी पीयूष ने बताया कि उसकी शादी 28 अप्रैल 2021 को पनकी में एक युवती से हुई थी।
युवती जन्म से किन्नर थी और यह बात युवती के परिजनों को पता थी। इसके बाद भी विजय नगर निवासी सत्यदेव चौधरी ने शादी के लिए मध्यस्थता की और दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद सच्चाई सामने आई तो पूरा परिवार दंग रह गया।
युवती ने खुद बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन परिजनों ने जबरन उसकी शादी यह बात छिपाकर करवा दी। मामला खुलने पर युवती अपने घर चली गई। ठगी का शिकार हुए युवक ने आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव प्रदेश राइफल संघ के अध्यक्ष चुने गये