शनि उपाध्याय बने विश्व हिन्दू सेवा संघ के जिलाध्यक्ष | #TEJASTODAY
जौनपुर। विश्व हिन्दू सेवा संघ के राष्ट्रिय अध्यक्ष रवींद्र द्विवेदी व प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने प्रदेश के कई जनपदों में विश्व हिन्दू सेवा संघ संगठन में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं में चुना जिलाध्यक्ष। जिसमें जौनपुर जिले की कमान शनि उपाध्याय को सौंपी है, शनि उपाध्याय पिछले कई वर्षों से संगठन में कार्यरत हैं, साथ ही कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी जिम्मेजारी को बखूबी निभाया है।
शनि उपाध्याय साधारण परीवार से संबंध रखते हैं, वे पेशे से अधिवक्ता भी हैं। जब उनके चाहने वालों को पता चला तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी और उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। उनके जिला कार्यालय सिपाह पर मुख्य रूप से आशुतोष सिंह बच्चा (जिला संयोजक बजरंग दल), आनंद उपाध्याय (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), सर्वेश यादव (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा जौनपुर), दिपक यादव व सूरज मौर्य, प्रकाश सिंह, किशोर मौर्य (RSS) एवं प्रतीक पांडेय तथा लोक जनशक्ति पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल मौजूद रहे।