HomeTrendingभ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ कूच करेंगी शालिनी जी

भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ कूच करेंगी शालिनी जी

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ लखनऊ कूच करेंगी शालिनी जी

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जनता दल यूनाईटेड की कद्दावर महिला नेत्री शालिनी सिंह पटेल ने बताया कि जुलाई 2026 में मैं एक बार फिर बांदा से लखनऊ के लिए रवाना होऊंगी और विधानसभा के समक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा बुंदेलखंड की उपेक्षित समस्याओं को मजबूती से उठाऊंगी, इसलिये आज से ही बांदा विधायक, पुलिस अधीक्षक बांदा, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा, शहर कोतवाल बांदा तथा संबंधित अधिकारियों को सूचित कर रही हूं कि यदि मेरे द्वारा उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों से किसी को परेशानी है और मेरे विरुद्ध कोई कार्रवाई की जानी है। कोई आरोप लगाया जाना है या मुझे रोकने के प्रयास किए जाने हैं तो इस बार समय पर्याप्त है। पिछली बार जल्दबाजी में लोगों को ढूंढना पड़ा था, मुद्दे तलाशने पड़े थे और रातों—रात कहानियां गढ़नी पड़ी थीं, इसलिए इस बार एक महीने पहले ही सूचना दी जा रही है, ताकि पूरी तैयारी, पूरी योजना और पूरा प्रबंध आराम से किया जा सके। मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि जनता के अधिकारों, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज और बुंदेलखंड के सम्मान की लड़ाई को किसी भी दबाव, भय या साजिश से रोका नहीं जा सकता। लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना अपराध नहीं है और यदि जनहित के मुद्दे उठाने की कीमत संघर्ष है तो वह संघर्ष भी स्वीकार है। मैं जनता के बीच थी, जनता के बीच हूं और जनता के बीच ही रहूंगी। जो भी दस्तावेज, तथ्य और प्रमाण जनता के हित में सामने लाने हैं, उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा। सच को दबाने का हर प्रयास अंततः सच को और मजबूत करता है, इसलिए जुलाई 2026 की तैयारी मैं भी कर रही हूं और जिनको तैयारी करनी है, वे भी पूरी तैयारी कर लें, क्योंकि बुंदेलखंड की जनता की आवाज एक बार फिर लखनऊ तक पहुंचने वाली है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read