सरेनी की बिजली समस्या को लेकर एमवीवीएनएल मुख्यालय पहुंचे शैलेन्द्र अग्निहोत्री

  • सरेनी की बिजली समस्या को लेकर एमवीवीएनएल मुख्यालय पहुंचे शैलेन्द्र अग्निहोत्री

  • कहा— जल्द सुधार का मिला आश्वासन

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और जर्जर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने लखनऊ स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एमवीवीएनएल) मुख्यालय पहुंचकर प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल से मुलाकात किया। इस दौरान क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं को विस्तार से रखा गया और शीघ्र समाधान की मांग की गई। मुलाकात के दौरान शैलेंद्र अग्निहोत्री ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बिजली घरों में हो रही अघोषित बिजली कटौती, रोस्टर की अनियमितता और जर्जर आपूर्ति व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और उमस के मौसम में बिजली संकट के कारण आम जनता, किसान, महिलाएं और बुजुर्गों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मांग किया कि क्षेत्र के सभी बिजली घरों की व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और बिना किसी विलंब के निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। प्रबंध निदेशक ने सरेनी क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पावर हाउसों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा तथा विद्युत व्यवस्था को सामान्य और सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA