शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने दुकानदारों को किया कोरोना के प्रति जागरूक | #TEJASTODAY

शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने दुकानदारों को किया कोरोना के प्रति जागरूक | #TEJASTODAY

शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने दुकानदारों को किया कोरोना के प्रति जागरूक | #TEJASTODAY एराकियाना से जेसीज चौराहा तक चला जागरूकता अभियान चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मंगलवार को शाहगंज उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने दुकानदारों को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया। इस दौरान कोरोना से संबंधित प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। जिन दुकानदारों ने मास्क नहीं पहना था उन्हें मास्क वितरित किया गया। अभियान का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने किया। जगह-जगह दुकानदारों ने तहसील अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। तहसील महामंत्री अर्पित जायसवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते व्यापारियों और दुकानदारों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन चिंतित है। इसलिए मास्क पहनने, सैनिटाइजर के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अनिवार्यता प्रशासन द्वारा की गई है। इसी को लेकर शाहगंज उद्योग व्यापार मण्डल की तहसील और नगर टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल और नगर अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया गया। संचालन संदीप जायसवाल ने किया। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद अग्रहरि, राजेश सिंह, सैयद कमर अब्बास, अरविंद अग्रहरि, मसूद अहमद, श्रवण अग्रहरि, कृष्णकांत सोनी, दीपक जायसवाल, शीमप्रकाश गुप्ता सिम्पू, दिवाकर मिश्रा, सत्येंद्र मोदनवाल, शोभनाथ मौर्य, प्रमोद सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, गोपाल अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरि, विनय गुप्ता, किशन अग्रहरि, अब्दुल्ला राईन, इरफान अहमद, अजय अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, नसीम अहमद, वीरेंद्र सोनकर, पंकज जायसवाल, अनुराग मिश्र, विवेक अस्थाना, मोहम्मद असहद, आशुतोष अग्रहरि डम्पी, रेहान अहमद, गणेश चौहान, मोहम्मद हलीम, अखिलेश यादव, उमेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

एराकियाना से जेसीज चौराहा तक चला जागरूकता अभियान

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मंगलवार को शाहगंज उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने दुकानदारों को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया। इस दौरान कोरोना से संबंधित प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। जिन दुकानदारों ने मास्क नहीं पहना था उन्हें मास्क वितरित किया गया। अभियान का शुभारम्भ क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने किया।

पूविवि में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर हुई शोकसभा | #TEJASTODAY

जगह-जगह दुकानदारों ने तहसील अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। तहसील महामंत्री अर्पित जायसवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते व्यापारियों और दुकानदारों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन चिंतित है। इसलिए मास्क पहनने, सैनिटाइजर के उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की अनिवार्यता प्रशासन द्वारा की गई है। इसी को लेकर शाहगंज उद्योग व्यापार मण्डल की तहसील और नगर टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल और नगर अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल की अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया गया। संचालन संदीप जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर हनुमान प्रसाद अग्रहरि, राजेश सिंह, सैयद कमर अब्बास, अरविंद अग्रहरि, मसूद अहमद, श्रवण अग्रहरि, कृष्णकांत सोनी, दीपक जायसवाल, शीमप्रकाश गुप्ता सिम्पू, दिवाकर मिश्रा, सत्येंद्र मोदनवाल, शोभनाथ मौर्य, प्रमोद सिंह, प्रेम विश्वकर्मा, गोपाल अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरि, विनय गुप्ता, किशन अग्रहरि, अब्दुल्ला राईन, इरफान अहमद, अजय अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, नसीम अहमद, वीरेंद्र सोनकर, पंकज जायसवाल, अनुराग मिश्र, विवेक अस्थाना, मोहम्मद असहद, आशुतोष अग्रहरि डम्पी, रेहान अहमद, गणेश चौहान, मोहम्मद हलीम, अखिलेश यादव, उमेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्वरोजगार के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित |#TEJASTODAY जौनपुर। साहब सरन रावत उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि जनपद के युवा/युवतियों को उत्तर-प्रदैश सरकार द्वारा विशेष योजना एम०एस०एम०ई० के अन्तर्गत मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेत आनलाइन आवेदन के लिये पात्रता हाईस्कूल पास एवं आयु सीमा १८ से ४० वर्ष के बीच होनी चाहिए। निर्माण व सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने हेतु ऋण की सीमा १.०० लाख से २५.०० लाख तक है जिसमें आवेदक को २५ प्रतिशत अनुदान/छूट प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के हेतु तहसीलवार सहायक प्रबन्धक/क्षेत्रीय सहायक शाहगंज व बदलापुर जय प्रकाश, ७००७६३७०६३, सदर व केराकत राजेश राही ९४५०३८८०८७, ७८८०३९६००१ एवं मडियाहूॅ व मछलीशहर राजेश भारती ७३९८२७८६७७, ७००७७२०३५८ से सम्पर्क करें। अन्य जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर सम्पर्क किया जा सकता है।

Happy Independence day : Lotus Beauty Parlour & Boutique Center | Mohalla Nakhas Jaunpur | Mo. 9721480645, 7007896494 | #TEJASTODAY

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राज यादव की तरफ से प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TEJASTODAYADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent