भटके बुजुर्ग को घर पहुंचाने में पेश की मानवता की मिसाल
प्रधान प्रतिनिधि फजल ने परिजनों से कराया सम्पर्क
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। राही ब्लॉक का चर्चित गांव भांव एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार वजह सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल बनी है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि फ़ज़ल भांव ने एक भटके हुए बुजुर्ग को उसके परिवार तक पहुंचाने की पहल कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। एक बुजुर्ग व्यक्ति, जो बोलने में भी असमर्थ दिखाई दे रहे थे, भटकते हुए लगभग 300 किलोमीटर दूर बरेली से रायबरेली के भांव गांव तक पहुंच गये। गांव में इधर-उधर घूम रहे इस बुजुर्ग की सूचना मिलने पर प्रधान प्रतिनिधि फ़ज़ल मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत करने का प्रयास किया। बुजुर्ग स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं बता पा रहे थे लेकिन लगातार प्रयास और धैर्य के साथ उनकी पहचान और निवास स्थान की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद फ़ज़ल ने अपने परिचितों और स्थानीय संपर्कों की मदद से बुजुर्ग के परिजनों तक सूचना पहुंचाई। पता चला कि बुजुर्ग का नाम दुर्जन यादव पुत्र पहलवान है और वे गांव अमृता, थाना फतेहगंज पूर्वी, जनपद बरेली के निवासी हैं। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन उन्हें लेने के लिए रवाना हो गए हैं। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर किसी जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानवता है और भांव गांव ने एक बार फिर इसका उदाहरण पेश किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






