सरला साहू ने चौथी बार नपं महराजगंज का अध्यक्ष बनकर बनाया रिकॉर्ड
सरला साहू ने चौथी बार नपं महराजगंज का अध्यक्ष बनकर बनाया रिकॉर्ड
प्रभात साहू की लोकप्रियता बरकरार, बधाई देने वालों का लगा तांता
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। भाजपा प्रत्याशी सरला साहू ने चौथी बार भारी मतों से जीत कर बनाया रिकॉर्ड। बता दें कि भाजपा से सरला साहू, सपा से शोभनाथ वैश्य, कांग्रेस से इरशाद आलम व बसपा से मोo ताहिर मैदान में उतरे थे। भाजपा प्रत्याशी सरला साहू पत्नी प्रभात साहू को 3275 मत मिले जिसमें 1378 मतों से जीत हासिल किया और मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने वालों के होश उड़ गये। वहीं सपा प्रत्याशी शोभनाथ वैश्य को 1897 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी इरशाद आलम को 383 व बसपा प्रत्याशी मो ताहिर को 107 मत मिले।
लगातार चौथी बार नगर पंचायत महराजगंज में सरला प्रभात का जादू देखने को मिला। प्रभात साहू की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस दौरान सरला साहू व प्रभात साहू ने जीत का प्रमाण पत्र लेकर जेसे ही बाहर निकले समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला जगह जगह समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
नगर पंचायत महराजगंज में सभासदों में सबसे दिलचस्प चुनाव वार्ड नंo 4 शांति नगर का रहा। वार्ड नं. 1 राजकुमारी, 2 जमुना प्रसाद, 3 राजकुमारी, 4 ऊषा त्रिपाठी, 5 मुश्ताक रायनी, 6 राम कुमार, 7 धर्मेंद्र वर्मा, 8 आफरीन बनो, 9 विनीत वैश्य, 10 नूरुल हसन ने जीत दर्ज किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।