संत कुमार पुन: पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के महासचिव चुने गये
ग्रुरूग्राम। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बीएन लाल के कार्यालय में हुई जहां सर्वसम्मति से महासचिव पद हेतु संत कुमार और कोषाध्यक्ष पद हेतु श्रीनिवास ओझा की नियुक्ति हुई। इस अवसर पर पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव अजय सिंह, छठ पूजा संयोजक बीएन लाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल यादव, अनुपम झा, राजेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। नियुक्ति जारी होने के साथ ही बधाई देने बालों की होड़ लग गई। बधाई देने वालों में देवानंद यादव, डा. राम प्रकाश राय, इं. आरके जायसवाल, बसंत शर्मा, धनंजय कुमार, विपिन जायसवाल, शैलेंद्र कुमार, मंजय गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, उमाशंकर मिश्रा, उपेंद्र यादव, दिनेश शर्मा, सुनील पांडेय, गगन सोनी, बेचन, जयराम आदि प्रमुख रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















