फतुहा। शहर के वाणी पुस्तकालय में मंगलवार को कांग्रेस के वरीष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध कांग्रेस नेता प्रो. मोती लाल सिंह ने की जिसमें सर्वसम्मति से मोमिंदपुर पंचायत के सरपंच बुद्वुचक निवासी संजीत यादव को फतुहा प्रखंड कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में कामेश्वर प्रसाद क्रांतिकारी पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नेमन सिंह, रासधारी सिंह, लल्लू यादव, रामदहिन यादव, चन्द्रभूषण सिंह, मो. सतार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकता मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।