पत्रकारिता दिवस पर सगीर—ए—खाकसार का हुआ सम्मान

  • पत्रकारिता दिवस पर सगीर—ए—खाकसार का हुआ सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
बांसी, सिद्धार्थनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारिता, शिक्षा, खेलकूद एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार एवं जेएसआई स्कूल पचपेड़वा बलरामपुर के संस्थापक प्रबंधक सगीर ए खाकसार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जनपद के बांसी में आयोजित सेमिनार के दौरान प्रदान किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर श्रीवास्तव की स्मृति में सहयोग समिति बांसी ने किया था।
समारोह में देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी दीपक ने सगीर ए खाकसार को सम्मानित करते हुए उनके लंबे समय से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्रों में किए जा रहे योगदान की सराहना किया। बता दें कि वह पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के साथ शिक्षा, खेल और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वह तालीमी बेदारी यूपी के अध्यक्ष, जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सह-संयोजक, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल के संगठन मंत्री तथा डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने वाली संस्था वीमेन पावर फाउंडेशन सिद्धार्थनगर में को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
बता दें कि इनमें श्रेष्ठ संवाददाता डिजिटल पुरस्कार, चेंज मेकर ऑफ द ईयर नेशनल अवार्ड तथा भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड प्रमुख हैं। इन सम्मानों ने उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। सगीर ए खाकसार ने करीब ढाई दशक पूर्व पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने अपनी पत्रकारिता यात्रा नवजीवन समाचार पत्र से शुरू की थी जो नेशनल हेराल्ड समूह का प्रकाशन रहा है। अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में वह दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से भी जुड़े रहे। वर्तमान में वह स्वतंत्र पत्रकार के रूप में सक्रिय हैं और इंडो नेपाल पोस्ट नामक वेब पोर्टल का सफल संचालन कर रहे हैं जिसके माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाता है। समारोह में मौजूद पत्रकारों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों सहित तमाम विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सगीर जी को बधाई देते हुए इसे उनके वर्षों के समर्पण, मेहनत और जनसेवा का सम्मान बताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA