एस पी मानव बनाये गये भीम आर्मी नये जिलाध्यक्ष | #TEJASTODAY
जौनपुर। जनपद के रघुवंसी होटल में भीम आर्मी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसके मुख्य अथिति प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध व मंडल अध्यक्ष विनय सागर रहे। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की योगी सरकार में पूरे प्रदेश में जंगलराज हो गया है आये दिन बलात्कार मर्डर जैसी घिनौनी वारदात तकरीबन आए दिन मिडिया के सुर्खियों मे बनी रहती है ऐसी घटनाओं की भीम आर्मी घोर निंदा करती है।
वही प्रदेश अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष की मौजूदगी में जौनपुर के जिलाध्यक्ष रहे डॉ. एके गौतम की जगह संगठन में अपनी पूरी ताकत झोकने वाले फायर ब्रिगेड स्टार एसपी मानव की नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई कार्यकर्तायों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी इस बाबत जब एसपी मानव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज जो कुछ भी हूँ भीम आर्मी की बदौलत हु मैं पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करूंगा