बाजार में बिक रहे सड़े-गले, कटे-फटे फल

  • बाजार में बिक रहे सड़े-गले, कटे-फटे फल

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। बाजार में ग्राहकों को धड़ल्ले से बेचे जा रहे कटे-फटे, सडे-गले फल, खुली खाद्य सामग्री और रंगीन आइसकैण्ड से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। ऐसी सामग्रियों की रोकथाम के लिए सरकार से जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को मिले निर्देश पर मंगलवार को हुई कार्रवाई में कई दुकानों पर मानक विहीन खाद्य सामग्री को जब्त करके नष्ट किया गया। गर्मी के मौसम में फलो की बढ़ती मांग के बीच सड़े-गले, कटे फटे फलो और अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालें दुकानों पर डीएम के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने अभियान चलाकर छापामारी की। टीम ने जिले में 45 प्रतिष्ठानों पर छापामारी के दौरान संक्रमित और सड़ा हुआ 30 किलो खरबूजा, 10 किलो सेब, 24 दर्जन केला, 10 किलो पपीता और 15 लीटर रंगीन आइसकैन्डी घोल नष्ट कराया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषढी टीम ने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया कि वे साफ सुथरे और प्राकृतिक रुप के फलों का ही सेवन करें। सावधानी बरतने के साथ कृत्रिम ढंग से प्रतिबंधित पदार्थो से पकाये गये फलों, रंगी हुई सब्जियों का व्यवसाय करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA