Thursday, April 16, 2026
HomeJaunpurराष्ट्र निर्माण में युवाओं एवं मातृ शक्तिओं की भूमिका अहम: विद्याधर राय

राष्ट्र निर्माण में युवाओं एवं मातृ शक्तिओं की भूमिका अहम: विद्याधर राय

-

राष्ट्र निर्माण में युवाओं एवं मातृ शक्तिओं की भूमिका अहम: विद्याधर राय

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सशक्त राष्ट्र के निर्माण में युवाओं एवं मातृ शक्तिओं की अहम भूमिका होती है‌, इसके बगैर कोई समाज या देश विकास की कल्पना भी नहीं कर सकता है। उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर राय ‘विद्यार्थी’ ने नगर के ईशापुर स्थित रमानाथ महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि डा. पवन मौर्य, प्राचार्य डा. शोभित श्रीवास्तव, प्रबंधक नरेंद्र नाथ मौर्या, सर्वेश मौर्या, शंकर बख्श सिंह, डा. धनंजय सिंह, अजय मौर्या ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। एनएसएस की कार्यक्रम रेनू गुप्ता ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रुप रेखा को रेखांकित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात महाविद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि विद्याधर राय को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज यादव, रवि प्रकाश पाण्डेय, शगुन पाठक, ज्योति त्रिपाठी, दीक्षा मौर्या, श्वेता मौर्या, साजिदा बेगम आदि की उपस्थिति रही। स्वागत गीत वंदना यादव व मनीषा अग्रहरि ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डाली मौर्या एवं साक्षी मौर्या ने संयुक्त रूप से किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News; अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशी

अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशीतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। नगर के एक कालेज में आयोजित कायस्थ चेतना...

Jaunpur News: दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी

दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी पुलिसतेजस...

Jaunpur News: ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा

ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा अधिवक्ता पर फर्जी कागजात बनाने एवं ग्रामीणों को धमकाने का आरोपतेजस टूडे सं. बीके सिंह सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के...

Jaunpur News: जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्य

जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्यतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। जेसीआई चेतना के तत्वावधान में सरला महेश्वरी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular