आपदा एवं संकट में सिविल डिफेंस की भूमिका महत्वपूर्ण: डी एम
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय देश एवं विश्व के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आ सकता है। प्राकृतिक आपदाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से उत्पन्न होने वाली परिस्थितियां भी मानवीय संकट का कारण बन सकती हैं। ऐसे समय में मानवता की सेवा एवं राहत कार्यों में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा संगठन में चयनित चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, स्टाफ ऑफिसर तथा सेक्टर वार्डन पदों पर नियुक्त स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि समाजसेवा, आपदा प्रबंधन तथा जनसहयोग के क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने महादेवा मेले में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए भीड़ प्रबंधन एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवक सेवा कार्यों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि तहसील स्तर पर भी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का सशक्त नेटवर्क विकसित किया जाए। इससे आपदा संबंधी सूचनाएं, मौसम परिवर्तन की जानकारी तथा राहत एवं बचाव से जुड़े संदेश समय से आमजन तक पहुंचाए जा सकेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, नागरिक सुरक्षा कार्यालय के नीरज कुमार, अंबरीश कुमार, प्रेमवती मौर्य सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







