पुलिस मुठभेड़ में लूट गैंग का हुआ भण्डाफोड़
3 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, आभूषण व तमंचा बरामद
तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट की सनसनीखेज घटना का सफल खुलासा करते हुए 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में गठित टीमों ने करीब 75 किलोमीटर के दायरे में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। क्या था पूरा मामला 28 अप्रैल की सुबह कर्नलगंज क्षेत्र के सदर बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी राजन सोनी अपनी बाइक से पिट्ठू बैग लेकर दुकान जा रहे थे। रास्ते में खाटू श्याम मंदिर के पास पुलिया पर 3 बदमाशों ने असलहा दिखाकर उन्हें रोक लिया और बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी थी। मुठभेड़ में धराए बदमाश 4 मई की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश नारायणपुर मांझा क्रॉसिंग के पास मौजूद हैं। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बृजेश शुक्ला घायल हो गया।
मौके से अमर शुक्ला उर्फ नन्के को भी गिरफ्तार किया गया जबकि तीसरे आरोपी बाबूराम को 5 मई को मंडी मोड़ से दबोच लिया गया। बरामदगी सोने-चांदी के आभूषण पायल, बिछिया, चैन, ब्रेसलेट, लॉकेट, नथिया 6900 नकद एंड्रॉइड मोबाइल फोन आर्मी कलर बैग आधार कार्ड सहित 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल गिरफ्तार आरोपी बृजेश शुक्ला (घायल) अमर शुक्ला उर्फ नन्के बाबूराम पूछताछ में सामने आया कि यह एक संगठित गिरोह है जो पहले रेकी कर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। इस गिरोह ने 13 अप्रैल को बहराइच में भी सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना की थी। पुलिस टीम को इनाम घटना के सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 25,000 का नकद पुरस्कार दिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







