प्राथमिक विद्यालय में डेढ़ वर्ष से शो पीस बना आरओ
बच्चों को नहीं मिला पीने को ठण्डा पानी
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
मितौली, लखीमपुर खीरी। स्थानीय विकास खंड की ग्राम पंचायत ढकिया कुस्तौल के मजरा जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में समाज कल्याण विभाग द्वारा लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व आरओ प्लांट लगवाया गया था। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल सका। आरोप है कि आरओ लगाकर केवल औपचारिकता पूरी कर दी गई जबकि बच्चों को पीने के लिए ठंडा एवं शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। ग्रामीणों के अनुसार मामले को लेकर समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान तो लिया लेकिन स्थायी समाधान कराने के बजाय आरओ को सीधे नलकूप/बोरिंग से जोड़ दिया गया और पानी बाहर को फैलने लगा। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यवस्था से बच्चों को पानी उपलब्ध होना चाहिए, उसी से आस—पास के खेतों में फसलों की सिंचाई किए जाने की चर्चा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से विद्यालय में आरओ को सुचारु रूप से संचालित कर बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

