रिषिका ने धु्रपद गायन में प्रदेश में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया जिले का मान
रंजीत सिंह
उरई। कहा जाता है कि अगर कुछ करने का जज्बा मन में हो तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ एेसा ही कर दिखाया है नगर के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी नेत्रहीन छात्रा रिषिका गुप्ता ने जिसने अपनी प्रदेश स्तरीय गायन प्रतियोगिता में ध्रुपद गायन में दूसरा स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया। दयानंद वैदिक कालेज उरई की एमए संगीत की छात्रा रिषिका गुप्ता ने उत्तर प्रदेश नाट्य अकादमी लखनऊ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय गायन प्रतियोगिता में ध्रुपद गायन में दूसरा स्थान प्राप्त कर पुरस्कार प्राप्त किया है।
प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्ति से नगर मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोग बधाइयां देने रिषिका के घर पहुंचने लगे। संगीत शिक्षक पीडी शर्मा के सानिध्य में उसने संगीत का प्रयास जारी रखा। रिषिका के अनुसार प्रदेश नाट्य एकेडमी ने वर्ष 2021 -22 के लिए प्रदेश स्तरीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मार्च 2021 में पहला चरण हुआ जबकि जून 2022 में प्रतियोगिता का दूसरा चरण आयोजित हुआ। 2018 में पिता का निधन हो गया जिसके बाद जिंदगी में एक के बाद एक दिक्कतेें आई लेकिन शायद झुकना और हार न मानना उसकी जिद थी। वह लखनऊ दूरदर्शन में अपना गायन भी प्रस्तुत कर चुकी है। साथ ही कई संगीत प्रतियोगिताएं भी जीत चुकी है। बुधवार 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ में मनाए गए उल्लास उत्सव में लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।