Saturday, June 13, 2026
HomeTrendingडीएम की अध्यक्षता में हुई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की...

डीएम की अध्यक्षता में हुई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक

-

  • डीएम की अध्यक्षता में हुई पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक

  • वेंडर्स को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाये जाने के दिये गये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जनपद में क्रियान्वयन की कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा करते हुए डीएम अक्षय त्रिपाठी द्वारा जनपद में प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों, स्थापित संयंत्रों, लंबित प्रकरणों तथा डीसीआर अपलोड की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होने योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को वेंडर्स को लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर वेंडर चयन की प्रक्रिया में प्रगति लाए जाए।
डीएम ने वेंडर्स की समस्याओं के समाधान हेतु विद्युत विभाग, बैंक एवं यूपीनेडा के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित करने के भी निर्देश दिये। वेंडर्स की बैंक एवं विद्युत विभाग से संबंधित लंबित समस्याओं का चिन्हांकन कर उनका त्वरित निराकरण कराये जाने तथा बैंकों द्वारा अस्वीकृत 841 आवेदनों की सूची कारण सहित प्राप्त किये जाने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने आगामी बैठकों में शहर के प्रमुख बैंकों की शीर्ष 5 शाखाओं के शाखा प्रबंधकों को अनिवार्य रूप से बैठक में आमंत्रित करने के भी निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिया कि जनपद में कार्यरत समस्त सरकारी विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें भी इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए प्रेरित किया जाय। डीएम ने कहा कि ऐसे लाभार्थियों की भी सूची तैयार की जाए जिनके द्वारा वेंडर चयन कर लिया गया है. परन्तु संयंत्र स्थापना नहीं कराई गई है। उन्होंने ऐसे लाभार्थियों से दूरभाष पर सम्पर्क करने के निर्देश दिये। योजना की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने हेतु डीएम ने प्रत्येक शुक्रवार को अपरान्ह 3 बजे विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं वेंडर्स के साथ तथा अपरान्ह 4 बजे से बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने का निेर्दश दिया।
समस्त वेंडर्स को निर्देशित किया गया कि स्थापित संयंत्रों के डीसीआर यथाशीघ्र पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। हाईब्रिड संयंत्रों की स्थापना से संबंधित समस्याओं को चिन्हित कर बैंक एवं संबंधित विभागों के माध्यम से उनका निराकरण कराया जाए। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित कार्यों हेतु एक कनिष्ठ लिपिक नामित करने को कहा। विद्युत विभाग को स्थापित संयंत्रों का निरीक्षण एवं नेट मीटर/स्मार्ट मीटर से संबंधित कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक एवं एल.डी.एम. को निर्देश दिया गया कि लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर लाभार्थियों को समय से ऋण योजना से लाभान्वित किया जाय तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों के माध्यम से कैम्प आयोजित कर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाय।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपी नेडा, जिला अग्रणी प्रबन्धक, अधिशासी अभियन्ता विद्युत बहराइच, नानपारा, कैसरगंज, सहायक अभियन्ता विद्युत मीटर, जिला समन्वयक सहित वेंडर्स आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular