विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि,क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य,समयबद्धता और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिले में जारी प्रमुख विकास परियोजनाओं पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर गति बढ़ाने और लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये।
इस दौरान क्षय रुजालय भवन का निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने एवं काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में लेट लेटिफि पर कार्यदाई संस्था को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर का एक दिन का वेतन रोकने का जिलाधिकारी ने निर्देश गया। उ०प्र० राज्य सेतु निगम लि० को जनपद में डी०एफ०सी०सी० ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप तय समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कालेज की स्थापना के निर्माण की प्रगति लाने के निर्देश दिये। स्पोर्ट्स स्टेडियम के ई-निविदा की कार्यवाही में यू०पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि०, निर्माण इकाई-3, वाराणसी को तेजी लाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम की गुणवत्ता और गति तेज करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता में कोई समझौता न करने पद कड़े निर्देश दिये। यदि कार्यों में कोई समस्या आए तो तुरंत सूचित करें, ताकि समय पर निराकरण हो सके और सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर हाल में निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, मुख्य चिकित्साधिकारी, डीसी नरेगा, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खंड, बंधी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उद्यान अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास सहित अन्य कार्यदाई संस्था के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







