आजादी के अमृत महोत्सव पर सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित
आजादी के अमृत महोत्सव पर सेवानिवृत्त सैनिकों को किया गया सम्मानित
संदीप पाण्डेय
महराजगंज, रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त को सेवानिवृत्त सैनिकों को राजकुमार चौरसिया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पहरेमऊ व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) तहसील अध्यक्ष व अन्य ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बताते चलें पहरेमऊ चौराहा पर स्थित प्रतिष्ठान से तिरंगा यात्रा क्षेत्र में निकाली गई उसके बाद ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों सरयू शरण सिंह, रामराज सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह, सुन्दर लाल, निर्मल सिंह, शिव करन सिंह, दिलीप सिंह को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त सैनिक अशोक सिंह ने कहा किसी के अंदर ऐसा जज्बा पैदा नहीं हुआ है जो मैंने आज देखा है आप सभी का बहुत बहुत आभारी हूं। इस मौके पर पूर्व प्रधान पहरेमऊ आफताब बानो, सुमित चौरसिया, अशोक कुमार पूर्व प्रधान पति, सिपु श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, गंगा चरण, अजय श्रीवास्तव, महादेव यादव, डाव सुरेश यादव, ऊदल शर्मा, भोला साहू, मोव अयाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।