मामूली विवाद में रिटायर्ड फौजी ने युवक को मारी गोली

मामूली विवाद में रिटायर्ड फौजी ने युवक को मारी गोली

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
रूपा गोयल
बांदा। शहर कोतवाली अंतर्गत धीरज नगर मोहल्ले में एक रिटायर्ड फौजी ने एक छात्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र अपने भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। तभी रिटायर्ड फौजी ने अपनी बंदूक से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के धीरज नगर निवासी लेखपाल लाला भइया वर्मा पैलानी तहसील के जसपुरा ब्लॉक में तैनात हैं। उनके दो बेटों विक्रम वर्मा (18) और रजनीश वर्मा (16) अपने घर के बाहर आपस में गाली—गलौज कर रहे थे। इसका पड़ोसी रिटायर फौजी ने विरोध किया। इसके बाद भी दोनों भाई नहीं माने तो रिटायर फौजी अपने घर से लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर आया और उसने फायर कर दिया।गोली विक्रम वर्मा के सीने से आरपार हो गई जिससे वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में लहूलुहान विक्रम को जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। विक्रम वर्मा राजा देवी डिग्री कॉलेज का छात्र बताया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent