योग दिवस पर लगे वृक्षों को निगरानी करते हैं जिम्मेदार
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील के नवनिर्मित नगर पंचायत हैसर धनघटा में योग दिवस पर लगभग 600 पौधों को लगाया गया जिसकी देख—रेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रतिनिधि भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलमणि के साथ ईओ उमेश पासी ने पूरे पौधों को सकुशल रखने के लिए संकल्पित है। इसी संकल्प को पूर्ण निर्वहन करते हुये दोनों पाली में अपनी देख—रेख में सारे बृक्षों को पानी देने का कार्य किया जा रहा है। जिम्मेदारों से बात करने पर बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का कार्य सरकार अकेले नहीं कर सकती है।
सारे प्राणियों की भी जिम्मेदारी है जिस तरह की गर्मी वर्तमान में पड़ रही है, उससे बचने का केवल एकमात्र पर्यावरण को हरित क्रांति पौधों के माध्यम से ही सम्भव है। जितनी तेजी से वन माफियाओं ने हरे बृक्षों को नष्ट करने की मुहीम चला रहे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई न होने के कारण मन बढ़ा है जबकि ज़िम्मेदार वन विभाग अगर इन वन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जाती तो क्षेत्र के अंतर्गत सभी जीवन दायनी वृक्ष हम लोग के बीच मौजूद रहते। पर्यावरण को ही ध्यान में रखकर नगर पंचायत हैसर धनघटा को हरा भरा नगर पंचायत बनाने का संकल्प के साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि और ईओ उमेश पासी के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकुमणि ने पूरे लगाए गए पौधों की देखभाल करने के लिए संकल्पित है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














