Sunday, June 14, 2026
HomeTrending24 घण्टे में ठीक करायें खराब हैण्डपम्प, सही रखें पेयजल व्यवस्था: सीडीओ

24 घण्टे में ठीक करायें खराब हैण्डपम्प, सही रखें पेयजल व्यवस्था: सीडीओ

-

  • 24 घण्टे में ठीक करायें खराब हैण्डपम्प, सही रखें पेयजल व्यवस्था: सीडीओ

तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल की अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई जहां ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीण समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बजट उपलब्ध होने के बाद भी रिबोर कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े सभी हैंडपंप 24 घंटे के भीतर चालू कराने के निर्देश दिए। पाठा क्षेत्र की आठ चिन्हित ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन और टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर किराये पर टैंकर लेकर भी प्रभावित क्षेत्रों में पानी पहुंचाए। जिन इलाकों में भूजल स्तर नीचे चला गया है और हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं, वहां टैंकर व्यवस्था ही प्राथमिक विकल्प होगा।
सीडीओ ने बाजार और प्रमुख चौराहों पर आम जनता के लिए प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि लोगों के फोन कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करें और समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। साथ ही पेयजल समस्याओं की निगरानी के लिए गांव स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के भी निर्देश दिए। कहा कि पेयजल संबंधी शिकायतों का कलक्ट्रेट तक पहुंचना चिंताजनक है और इससे जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग प्रभावित होती है। शिकायतों का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। मानिकपुर क्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर अधिशासी अभियंता जल संस्थान के दावे पर सीडीओ ने संबंधित जेई को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर निरीक्षण करने और जनता के बीच मौजूद रहने के निर्देश दिये।
बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर करौंहा ग्राम पंचायत के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीडीओ मानिकपुर को तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया तथा सचिवों को नियमित रूप से सफाई कार्यों का भौतिक निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, एसडीएम मानिकपुर मोहम्मद जसीम सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular