- Advertisement -
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
रेनू पांडेय बनी ब्राह्मण परिवार संगठन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष | #TejasToday
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -



जौनपुर। जिले की प्रसिद्ध समाजसेवी व भाजपा नेत्री श्रीमती रेनू पांडेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार संगठन महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सर्व समाज में तेजी से बढ़ती उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम दीक्षित ने रेनू पांडेय को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है।
उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम दीक्षित को अपने मनोनयन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस संगठन से जुड़कर समाज के मजबूती के लिए संगठित करने का कार्य करेंगी। रेनू पांडेय जिले की प्रसिद्ध समाजसेविका है जो सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहती है। रेनू पांडेय को ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही रेनू पांडेय 2013 से ही भाजपा से जुड़ी हुई हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट


- Advertisement -