Monday, June 8, 2026
HomeTrendingअमृत योजना से जल्द मिलेगी राहत, सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति

अमृत योजना से जल्द मिलेगी राहत, सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति

-

  • अमृत योजना से जल्द मिलेगी राहत, सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। महानगर के जीवनगढ़, सराय रहमान, ऊपरकोट, शाहपुर कुतुब, भुजपुरा, जमालपुर, नगला पटवारी, सुरेन्द्र नगर, संजय गांधी कॉलोनी, रावण टीला, शांति नगर कॉलोनी, निधिवन कॉलोनी, दुबे का पड़ाव, महेंद्र नगर, शाहजमाल एवं बन्नादेवी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि वर्तमान में इन क्षेत्रों में जलापूर्ति संचालन एवं रख-रखाव का कार्य जलकल विभाग, नगर निगम द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। अमृत-2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम सीमा विस्तार पेयजल योजना ग्रुप-सी में क्वार्सी एवं धौर्रा माफी विस्तार क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कराए गए हैं।
योजना के तहत अवर जलाशय निर्माण, नलकूप अधिष्ठापन, पेयजल पाइपलाइन बिछाने, गृह संयोजन एवं अन्य संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। एसके सिंह अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड जल निगम नगरीय के अनुसार अब केवल विद्युत संयोजन का कार्य शेष है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों में शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से प्रारंभ हो जाएगी। योजना पूरी होने के बाद लोगों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
नगर निगम एवं जलकल विभाग ने स्पष्ट किया है कि शहर के विस्तार क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से वैकल्पिक व्यवस्थाओं के साथ-साथ स्थायी समाधान पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि अमृत 2.0 योजना पूर्ण होते ही संबंधित क्षेत्रों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular