Wednesday, April 22, 2026
HomeTrendingसुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

-

  • सुविवि में रंगोली एवं पोस्टर की कार्यशाला आयोजित

  • राष्ट्र एवं समाज निर्माण के लिये आगे आयें महिलाएं एवं बेटियां: कुलपति

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्थित सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद हिना देसाई थीं। कुलपति जी ने मुख्य अतिथि महोदया को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम, एवं विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज पूरा परिसर मानो बेटियों के नाम था, रंग-बिरंगे परिधान में बेटियां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पहले से निर्धारित की गई थीम के पोस्टर और रंगोली के माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार व मुख्य अतिथि हिना देसाई का न सिर्फ ध्यान आकर्षित किया, अपितु कलात्मक क्षमता का भी एहसास कराया।
मुख्य अतिथि हीना देसाई ने कहा कि आज महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रही हैं और समाज को उन्हें उचित सम्मान देना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के भीतर हर परिस्थिति से संघर्ष कर आगे बढ़ने की अद्भुत क्षमता होती है। विश्वविद्यालय के कुलपति के नेतृत्व एवं बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को उन्होंने सराहा। वहीं विवि की प्राध्यापिकाओं के प्रति मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राष्ट्र निर्माण में हम सभी अपनी महती भूमिका अदा करें और समाज में यह संदेश पहुंचाने का प्रयास करें कि भारत की बेटी अबला नहीं अब सबला हो चुकी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय की बेटियां पठन-पाठन में तो अव्वल है। खेलकूद, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ विश्वविद्यालय का, अपितु पूर्वांचल की धरा का भी नाम रोशन कर रही है। प्रदेश स्तर की कई प्रतियोगिताएं जो राजभवन के निर्देश के क्रम में आयोजित की जाती है उस प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर विश्वविद्यालय की छात्राएं रही। अगर हम यह कहें कि हमारे विश्वविद्यालय की बेटियां बेटों के लिए पथ प्रदर्शक हैं तो कोई अतियुक्त न होगी।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार, वित्त अधिकारी जगत नारायण झा, परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश श्रीवास्तव, डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. मनीषा, डॉ. शशी शुक्ला आदि के साथ परिसर के प्राध्यापकगण, गैर शैक्षणिक कर्मचारी, भारी संख्या में छात्राएं, कुलपति जी के सहायक भूपेंद्र पांडेयश् विपिन शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें

एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली भीषण आग की लपटें बागवानी एवं भूसा जलकर खाक, फसल कटने से टला बड़ा नुकसानतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी कालपी, (जालौन)।...

सड़कों पर मौत का खेल

सड़कों पर मौत का खेल हाईवे पर लोडर में ठूंसकर भरे लोग, आरटीओ की लापरवाही उजागरतेजस टूडे ब्यूरो रविन्द्र चौधरी उरई, (जालौन)। रावतान स्टेट हाईवे पर...

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सीसी टीम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजिततेजस टूडे ब्यूरो अब्दुल शाहिद बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश क्रम में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें...

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारी

बैठक में नहीं आये जिम्मेदार अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो बृजेन्द्र कुमार सुमेरपुर, हमीरपुर। राजकीय नलकूपों की दुर्दशा को ठीक करने के लिए ब्लॉक प्रमुख द्वारा बुलाई गई...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular