Saturday, May 9, 2026
HomeTrendingरेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

-

  • रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। महिला महाविद्यालय में भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित पंच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रेंजर्स प्रभारी डॉ. रीमा शुक्ला ने स्काउट ध्वज फहराकर एवं स्काउट झंडा गीत के साथ किया। शिविर के दौरान रेंजर्स को स्काउटिंग का इतिहास, उद्देश्य, विभिन्न प्रकार की गांठ एवं बंधन, साथ ही स्काउट तालियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर रेंजर्स की टोलियों ने महाविद्यालय परिसर में शिविर लगाकर रंगोली बनाई तथा सीमित संसाधनों में भोजन तैयार कर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया।
समारोह के मुख्य अतिथि किसान डिग्री कॉलेज के विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज पांडेय ने कहा कि आने वाला समय स्त्री शक्ति का है। ऐसे में छात्राओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षित होने के साथ संस्कारित और जागरूक बनने की प्रेरणा दी। रेंजर्स प्रभारी डॉ. रीमा शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण श्रम, सामूहिकता और मानवता की भावना को विकसित करता है जो समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा— “दुनिया में वही शख्स है ताज़ीम के काबिल, जिसने हालात का रुख मोड़ दिया हो।”
कार्यक्रम में रेंजर्स का दीक्षा समारोह भी संपन्न हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रिया मुखर्जी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज की रीढ़ बताते हुए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने का संदेश दिया। अंत में सभी शिक्षकों ने रेंजर्स द्वारा तैयार भोजन ग्रहण किया और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। फ्लैग डाउन एवं राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसी

हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगायी फांसीतेजस टूडे ब्यूरो अश्विनी सैनी उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के धारा खेडा मजरा मकूर गांव स्थित खेत में शनिवार सुबह हाईटेंशन...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश 65 हजार के 3 एंड्रॉयड बरामदतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे स्टेशन और...

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया

जिलाधिकारी के निर्देश पर नवागत उपजिलाधिकारी सदर ने कई मामला निपटाया जनमानस की सेवा ही मेरा कर्तव्य: एसडीएमतेजस टूडे ब्यूरो सुल्तानपुर। लोक अदालत में लगे...

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवी

गांव सहित जनपद को हरा—भरा व सुन्दर बनाने के लिये सभी का सक्रिय योगदान होना चाहिये: समाजसेवीतेजस टूडे ब्यूरो रूपा गोयल बांदा। स्वच्छता एक शब्द नहीं,...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular