सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये गये रामलाल प्रजापति
पार्टीजनों ने किया स्वागत, कैम्प कार्यालय में हुई बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव रहे। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, 18 वर्ष पूरे करने वालों का मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए जोर—शोर से मेहनत करना जरूरी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव—गांव जाकर समाजवादी नीतियों को बताकर अखिलेश भईया को मुख्यमंत्री बनाना है। पूरे विधानसभा में पीडीए की बैठक का प्रमुख बिंदु रहा।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राम लाल प्रजापति को बनाए जाने और पूरे बांदा चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दैवीय आपदा से हुए किसानों के नुकसान की सरकार भरपाई करे। जिला मीडिया प्रभारी ध्प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता एवं वरिष्ठ नेता ईशान सिंह ने स्मार्ट मीटर को हटवाकर वही पुराने मीटर लगाये जायं।
इस अवसर पर वीरेंद्र गुप्ता, नीलम गुप्ता, उर्मिला वर्मा, लोधी महेंद्र, पाल वर्मा, अबरार फारूकी, राजकुमार गुप्ता, आमिर खान, जितेन्द्र यादव, मुश्ताक अहमद, इरफान खान, दुर्गा यादव, पंकज यादव, अनुज कुशवाहा, मधुराज यादव, अर्जुन कुशवाहा, मनी कश्यप, मुन्ना खान, मिथलेश कुमारआसहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि दिवाकर ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







