Monday, June 8, 2026
HomeTrendingरमेश चन्द्र का हुआ तबादला, नमिता शरण बनीं नयी डीपीआरओ

रमेश चन्द्र का हुआ तबादला, नमिता शरण बनीं नयी डीपीआरओ

-

  • रमेश चन्द्र का हुआ तबादला, नमिता शरण बनीं नयी डीपीआरओ

तेजस टूडे ब्यूरो
गाजीपुर। प्रदेश सरकार की तबादला नीति के तहत गाजीपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) रमेश चंद्र उपाध्याय का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह सोनभद्र की DPRO नमिता शरण को गाजीपुर का नया जिला पंचायत राज अधिकारी नियुक्त किया गया है। शासन ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस निर्देश के तहत की है जिसमें तीन साल से अधिक समय तक एक जिले में तैनात अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए हैं। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार रमेश चंद्र उपाध्याय का कार्यकाल 3 वर्ष छह माह पूरा होने पर उनका तबादला किया गया। गुरुवार देर रात जारी आदेश में नवागत अधिकारी नमिता शरण को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन बनाए रखने के लिए नियमित रोटेशन जरूरी है। रमेश चंद्र जी अपने कार्यकाल में पंचायत विकास, स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत भवन निर्माण और 15वें वित्त आयोग के कार्यों को गति देने के लिए जाने गए। उन्होंने कहा कि शासन का आदेश सर्वोपरि है और गाजीपुर में कार्य करके उन्हें संतुष्टि मिली। नई DPRO नमिता शरण को तेज-तर्रार और पारदर्शी कार्यशैली वाली अधिकारी माना जाता है। सोनभद्र में उन्होंने मनरेगा और पंचायत कार्यों की डिजिटल मॉनिटरिंग पर विशेष काम किया। अब गाजीपुर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध भुगतान और पारदर्शिता पर उनका विशेष फोकस रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular