पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट का ओपनिंग मैच रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने जीतकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली द्वारा आयोजित नौवीं पीपी गुप्ता मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट नॉक आउट का ओपनिंग मैच बीपी स्कूल दुल्हीपुर में रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने टारगेट स्पोर्ट्स मुगलसराय को चार विकेट से पराजित करके जीत के साथ सेमी फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टारगेट स्पोर्ट्स ने पूरे 25 ओवर खेल के नौ विकेट पे मात्र 120 रन ही बनाए जिसमें कृष्णा ने शानदार 57 रन बनाए जबकि अंश ने 15 रन बनाए जबकि एस्ट्रा के 24 रन मिले। बाकी बल्लेबाज खास योगदान नहीं कर सके।
रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर की तरफ से अंशु, शीर्ष और आयुष ने दो दो विकेट लिया। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामयण हॉस्पिटल मिर्जापुर शुरू के 15 ओवर में मात्र 65 रन पर ही 4 बल्लेबाज आउट हो गए थे, मगर प्रिया पटेल और शिरीष सिंह ने नाबाद पारी खेल के टीम को अंतिम चार में प्रवेश करवा दिया। अंश पाण्डेय ने 21 रन, प्रिया पटेल ने नाबाद 40 और शिरीष सिंह ने नाबाद 30 रन बनाए। इसी के साथ 121 रनों के विजय लक्ष्य को 23.2 ओवरों में पूरा कर लिया। मुगलसराय की तरफ से अंश ने एक और अयामने दो विकेट लिया प्लेयर ऑफ द मैच शिरीष सिंह को दिया गया।
अंपायर इमामुद्दीन और हुसैन थे जबकि मैच रेफरी दीपक यादव थे चीफ गेस्ट स्पोर्ट्स टीचर वर्मा सर थे जबकि स्पेशल गेस्ट भरत मास्टर जी थे। धन्यवाद मुकेश पटेल ने दिया। स्वागत मल्लू खान ने किया। अन्त में आयोजक शौजब हुसैन ने सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







