एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बनाये गये राम प्रकाश
अरविन्द खाबरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही के नेतृत्व में राम प्रकाश गौतम जनपद जालौन को जिलाध्यक्ष व अरविंद खाबरी को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। बता दें कि यह संगठन सामाजिक और शिक्षकों के लिए कार्य करता है। यह संगठन पिछले कई वर्षों से प्रदेश में कार्य कर रहा है और राम प्रकाश गौतम भी कई वर्षों से सामाजिक और संगठन के लिए कार्य कर रहे थे जिसको देखते हुए आज उन्हें जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं दूरभाष पर राम प्रकाश गौतम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मैं पिछले कई वर्षों से संगठन में बिना लोग लालच के कार्य कर रहा हूं और संगठन को दिन-रात आगे बढ़ाने में लगा हुआ हूं। उन्होंने विश्वास दिलाया की वह पद पर रहें या ना रहे लेकिन संगठन और समाज के लिए कार्य करते रहेंगे।
बधाई देने वालों में मिस्टर सिंह पूर्व मंडल महामंत्री, सुभाष वर्मा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा पूर्व मंडल संयोजक, राजेंद्र चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष, भूपेंद्र दोहरे पूर्व जिलाध्यक्ष, देवेन्द्र जाटव पूर्व महामंत्री, डॉ नरेश पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, दीपक गौतम जिला उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश गौतम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कोंच, विजय रत्न पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेवा, यशवंत राव पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कदौरा, अनिल दोहरे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा, शिवकांत, देवेन्द्र सिरोलिया, अवधेश गौतम, केके शिरोमणि, उमाशंकर शाक्यवार, डॉ विवेक, सुनील कुमार, विनोद गौतम, प्रताप भानु यादव, सुनील निरंजन, सोम त्रिपाठी, गौरवकांत श्रीवास, पंकज चौधरी आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।