HomeViralमीट की दुकानों पर हुई छापेमारी: नौ दुकानें करायी गयीं बन्द, एलर्ट...

मीट की दुकानों पर हुई छापेमारी: नौ दुकानें करायी गयीं बन्द, एलर्ट हुआ प्रशासन

  • मीट की दुकानों पर हुई छापेमारी: नौ दुकानें करायी गयीं बन्द, एलर्ट हुआ प्रशासन

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मुंबई में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह एलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र मीट की दुकानें और गर्मियों में बिकने वाले रसीले फल रहे, ताकि जिले में किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके। मुंबई में बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के लोगों की हुई मौत के बाद से ही खान-पान की शुद्धता को लेकर देश भर में हड़कंप है। इसी क्रम में बाराबंकी के नवाबगंज, हैदरगढ़, फतेहपुर, रामसनेही घाट जैसे क्षेत्रों में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में मीट की दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान 19 में से 9 दुकानें बिना लाइसेंस और भारी गंदगी के बीच संचालित मिलीं जिन्हें मौके पर ही बंद करा दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि असुरक्षित तरीके से मीट बेचना अब भारी पड़ेगा। मीट की दुकानों पर छापेमारी के दौरान पाया गया कि कई दुकानदार गलत श्रेणी के लाइसेंस पर कारोबार कर रहे थे। विभाग ने न केवल 9 दुकानों को बंद कराया, बल्कि अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि यदि मानकों में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ भी कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खाने-पीने की चीजों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read