राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये प्रचार—प्रसार शुरू
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वन्दना अग्रवाल द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन में पीएलवी गणेश सिंह ने पोस्टर एवं पम्पलेट वितरित कर कस्बे में नगर पंचायत, थाना, नवीन गल्ला मंडी, पॉवर हाउस, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विकास खंड कार्यालय एवं बाजार क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित कर आगामी 9 मई 2026 शनिवार को जनपद मुख्यालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में प्रचार प्रसार किया। लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिक जानकारी के लिए संबंधित न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क करने के लिए प्रेरित किया। पीएलवी गणेश सिंह ने लोगों को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में 9 मई को विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मामलों के साथ ही ऐसे मामले जो अभी न्यायालय के समक्ष नहीं आए वह भी, प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये जायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







