जनकल्याण समिति ने गरीबों में बांटी मिठाईयां | #TejasToday
सर्वाधिक पढा जाने वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
जनकल्याण समिति ने गरीबों में बांटी मिठाईयां | #TejasToday
करंजाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जासोपुर गांव के बनवासी बस्ती में गरीब, असहाय बच्चों को दीपावली के पावन पर्व पर पन्ना लाल स्वतंत्रता सेनानी जनकल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिवा कुमार वर्मा ने दिव्यांग को अंग वस्त्र, सभी बस्तीवासियों को मिठाईयां एवं दीप प्रज्वलित सामग्री बांटी।
संस्था के संस्थापक शिवा कुमार वर्मा ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर गरीबों के बच्चे भी हंसी खुशी से दीपावली मनाएं। उनको यह महसूस न हो कि हम गरीब हैं। हमें खुशी तब होगी जब हर गरीबों के घर दीपावली पर्व मनाया जाए। इस अवसर पर विकास, अशोक, हिमांशु वर्मा, मोहित, रमाशंकर, विनोद विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। आभार शिवा कुमार वर्मा सोनू भगत ने व्यक्त किया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें