जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों को किया सम्मानित

  • जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों को किया सम्मानित

.तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूंं। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आईसीएसई, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 223 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, 1-1 लाख रुपए के प्रतीकात्मक चेक, टैबलेट देकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बदायूं की प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा गुलाब देवी व लखनऊ की मेयर मौजूद रहीं। लखनऊ के कार्यक्रम के अतिरिक्त पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में बदायूं के 20 सहित 1459 विद्यार्थियों को मेधावियों को सम्मानित किया गया। कुल 1682 मेधावियों को सोमवार को प्रदेश में सम्मानित किया गया है।
वहीं बदायूं में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक, बिल्सी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं व 12वीं के 10-10 मेधावियों को 21-21 हजार रुपए के प्रतीकात्मक चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाएं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए होती हैं। उपस्थित मेधावियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करते हुए अनुशासन, लगन व कड़ी मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कठिन परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है, कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। मेधावियों के साथ उनके अभिभावकों व संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया।
बदायूं में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। निरंतर परिश्रम व मेहनत से किए गए कार्य कभी असफल नहीं होता है। अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने वालों की ईश्वर भी मदद करते हैं। उन्होंने अपना व्यक्तिगत प्रसंग भी उपस्थित मेधावियों से साझा कर उन्हें प्रेरित किया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उस पर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित मेधावियों को सम्मानित होने पर बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि जीवन में सही मार्ग को चुनना जरूरी है और उस पर आगे बढ़ते रहने से ही सफलता मिलेगी। मेधावियों से कहा कि वह अपने गुरुओं का अपने माता-पिता के समान सम्मान करें।
हाईस्कूल बोर्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता, द्वितीय स्थान प्राप्त सिंगुलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंजली वर्मा व द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अभिषेक चौहान, तृतीय स्थान प्राप्त शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लक्षित, चतुर्थ स्थान प्राप्त राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली की अर्चना, अयोध्या प्रसाद एसवीएमएचएसएस उझानी के छात्र अमन राना, पांचवां स्थान प्राप्त संजय गांधी स्मारक श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज रुदायन की पायल धनगर, अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत के हर्षवर्धन, छठवां स्थान प्राप्त द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की गौरी शर्मा व सातवां स्थान प्राप्त द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कार्तिक को सम्मानित किया गया।
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त पंडित भगवान दास मेमौरियल इंटर कॉलेज रुदायन के निखिल, द्वितीय स्थान प्राप्त राधेलाल इंटर कॉलेज कछला के सुधांशु, तृतीय स्थान प्राप्त पंडित भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन के महेश, चतुर्थ स्थान प्राप्त त्रिवेणी इंटर कॉलेज भटपुरा बिसौली के उदित सक्सेना, पंचम स्थान प्राप्त भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रुदायन की अंशी तिवारी, छठवां स्थान प्राप्त श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के लक्ष्यपाल, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अनुज कुमार तथा भगवान दास मेमौरियल इंटर कॉलेज रुदायन की कनक शर्मा तथा सातवां स्थान प्राप्त संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गंगोला दातागंज के सुरेंद्र व महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के हिमांशु बघेल को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अवनीश राय, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, संयुक्त मजिस्ट्रेट, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला, जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA