स्वगणना अभियान के पहले दिन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने फूंकी जान
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जनपद में ऐतिहासिक “स्वगणना अभियान” का शंखनाद हो गया। अभियान के प्रथम दिवस पर बांदा के जनप्रतिनिधियों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने एक सुर में नागरिकों से इस डिजिटल क्रांति का हिस्सा बनने की अपील किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को राष्ट्र की विकास नीति का सीधा हिस्सा बनाना है। अभियान के शुभारंभ पर सांसद चित्रकूट-बांदा कृष्णा पटेल, विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, विधायक बबेरू विशंभर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता तथा आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार, जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय, नोडल अधिकारी द्वारा संयुक्त वक्तव्य जारी किया।
उन्होंने कहा कि स्वगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी पहचान और अपने अधिकारों को सुरक्षित करने का एक सशक्त माध्यम है। जब आंकड़े सटीक होंगे तभी शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँच सकेगा। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं जिससे मानवीय त्रुटि की संभावना समाप्त हो जाती है और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहती है। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है जो समय की बचत और डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करता है।
जनप्रतिनिधियों ने जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे न केवल स्वयं अपनी गणना करें, बल्कि अपने मोहल्ले और गांव में स्वगणना दूत बनकर दूसरों को भी प्रेरित करें। आपकी एक छोटी सी पहल बांदा और देश के भविष्य की तस्वीर बदल सकती है। अभियान के पहले दिन बांदा के विभिन्न चैराहों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर लगाए गए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पोर्टल सुचारू रूप से कार्य कर रहा है और किसी भी तकनीकी सहायता के लिए हेल्पडेस्क सक्रिय है। जनपद प्रशासन बांदा समस्त नागरिकों से विनम्र अनुरोध करता है कि इस गौरवशाली अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं। आइए, मिलकर बांदा को विकास के नए सोपान पर ले जाएं।यह अभियान 7 मई से लेकर 21 मई तक लगातार चलाया जाएगा और सुबह 6 से लेकर रात्रि 12 बजे तक इसमें स्वगणना का कार्य किया जा सकता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA






