Homeहरदोईउन्नत कृषि प्रसार के लिए दूत का कार्य करें प्रगतिशील किसान: डीएम

उन्नत कृषि प्रसार के लिए दूत का कार्य करें प्रगतिशील किसान: डीएम

उन्नत कृषि प्रसार के लिए दूत का कार्य करें प्रगतिशील किसान: डीएम

किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता: मंगला प्रसाद
प्रदीप कुमार
हरदोई। कृषि विज्ञान केन्द्र में फसल अवशेष प्रबंधन योजनान्तर्गत किसान मेला/श्री अन्न (मिलेट्स) आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि अन्नदाता से संवाद करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को उन्नत कृषि को अपनाना चाहिए।

इस प्रकार के कार्यक्रमों से किसानों को पूरा लाभ उठाना चाहिए। यहाँ आने वाले किसान उन्नत कृषि के प्रसार के लिए दूत का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों का संरक्षण जनपद में तेजी से किया जा रहा। अगले कुछ दिनों में किसान भाइयों के सहयोग से हम गोवंश के संरक्षण का लक्ष्य पूर्ण कर लेंगे। शत प्रतिशत पशुओं की इयर टैगिंग करायी जा रही है। सहभागिता योजना से लोगों को जोड़ा जा रहा है। खाद बीज आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

किसानों की समस्याओं का निस्तारण का प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि फसल अवशेष को न जलाएं। इसके लिए फसल अवशेषों के द्वारा जैव ऊर्जा तैयार करने के लिए कार्य चल रहा है। किसान कृषि विज्ञान केंद्र में प्रबंधक एके तिवारी, उपनिदेशक कृषि डॉ नन्द किशोर, कृषि वैज्ञानिक डॉ सीपीएन गौतम, डॉ मुकेश कुमार व डॉ डीबी सिंह ने किसानों को उन्नत कृषि के तरीकों की जानकारी दी गयी।

डॉ नंदकिशोर ने कहा कि शासन व प्रशासन पूरी तरह से किसानों की समस्याओं के निदान के लिए पूरी तरह गम्भीर है। उन्होंने जिलाधिकारी की संवेदनशीलता की सराहना की। केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक डा. डीबी सिंह ने जायद की सब्जियों की तकनीकी जानकारी दी। केन्द्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डा. सी.पी.एन. गौतम ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती को जोर दिया व कीटनाशी तथा खरपतवार नाशियों में प्रयोग न करने की सलाह दी।

केन्द्र की गृह वैज्ञानिक डा. प्रिया वशिष्ठ द्वारा महिलाओं को ग्रामों में समूह बनाकर मोटे अनाजों की खेती करने पर जोर दिया। गन्ना शोध संस्थान, शाहजहांपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.आर.डी. तिवारी द्वारा गन्ने की प्रजातियों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर श्री राम सनेही कनौजिया ने आई.पी.एम. पर जानकारी दी।

पशु चिकित्साधिकारी डा. वी.पी. सिंह ने पशुओं के बारे में जानकारी दी तथा गन्ना विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक डा पुत्तन लाल ने गन्ने की जानकारी दी एवं जयराम सिंह ने कृषि विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जनपद के उप कृषि निदेशक आनन्द किशोर द्वारा जैविक उपायों की सलाह दी तथा जिला उद्यान अधिकारी श्री सुरेश कुमार नमी संरक्षण हेतु मल्विंग पतवार करने की सलाह दी ताकि नमी संरक्षित रहे तथा यह भी बताया कि वेस्टडिकम्पोजर का फसल अवशेष प्रवन्धन में किस प्रकार से किसान भाई प्रयोग करें तथा किसान भाइयों को श्री अन्न के बीज उललब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया। जिलाधिकारी ने पाँच किसानों को निःशुल्क मिनी किट वितरित की। इस अवसर बड़ी संख्या में एफपीओ के प्रतिनिधि एवं प्रगतिशीलशील किसान उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read