Advertisement

नगला सेमर में आजादी के अमृत महोत्सव पर हुआ कार्यक्रम

नगला सेमर में आजादी के अमृत महोत्सव पर हुआ कार्यक्रम

संतोष तिवारी
विछबा, मैनपुरी। विकास खण्ड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम नगला सेमर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान ग्राम प्रधान रामवरन दिवाकर ने लगभग 500 ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को सुल्तानगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम नगला सेमर के ग्राम प्रधान रामबरन दिवाकर ने ग्रामीणों को तिरंगा झंडे का वितरण किया। हर घर में तिरंगा झंडा फहराने का संदेश दिया। तिरंगा झंडा पर पाकर ग्रामीण भी खुश दिखे। हर व्यक्ति अपने घर खुशी-खुशी तिरंगे झंडे को फहराने को उत्सुक है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाने का संदेश दिया और ग्राम वासियों द्वारा विभिन्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई के रूप में नागरिकों को देशभक्ति एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” फहराने के लिए जागरूक किया। ग्राम प्रधान के द्वारा सभी ग्राम पंचायत के लोगो को झंडा वितरण कर अपने घर पर लगाने और स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ को एक त्योहार के रूप में मनाने के लिएप्रेरित किया गया।
इस अवसर पर रोजगार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमसरन शाक्य रोजगार सेवक सत्येंद्र सिंह शाक्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अमरेशी पाल मालती राशन डीलर विजय सिंह यादव सुनील कुमार राजपूत नीरज राजपूत पंचायत सहायक सहायक सौरभ कुमार वी सी सखी मनीषा समूह सखी सावित्री देवी देवी मनरेगा मेट नीलेश देवी राजपूत और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent