Wednesday, April 22, 2026
Homeगोण्डागांवों में चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण

गांवों में चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण

-

गांवों में चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण

महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज रावत व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के अन्तर्गत थानों पर गठित एण्टी रोमियो टीम व बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवो में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के सम्बन्ध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है तथा रैली निकालकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन आदि अधिकारो के प्रति महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पडेगा, अपितु शक्ति दीदी नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।
मंगलवार को जनपद के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारीगण (शक्ति दीदी) द्वारा अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चों को सुरक्षा की दृष्टि से गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। बच्चों को पढ़ने तथा स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया तथा बच्चों से स्कूल जाने पर रास्ते में किसी प्रकार की समस्या होने के बारे में पूछा गया तो बच्चों द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या नहीं प्रकट की गई।
बच्चों को बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के बुलाने या बहकावे में न आए न ही कोई खाने पीने की वस्तु ले तथा बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं/बच्चों के प्रति हो रहे अपराधो जैसे छेड़छाड़/शोषण, बाल अपराध, एसिड अटैक, सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न इत्यादि की रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी किए गए सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों- 1090, 181, 102, 108, 1076, 1098, 1930 साइबर अपराध के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश

सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश शासन की मंशानुसार जनसामान्य को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायेंतेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका...

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही

गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही फेरी वालों एवं चेन पुलिंग करने वालों पर कसा शिकंजा तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल...

हिन्दी दिवस पर योग से निरोग रहने के बताये गये गुर

तेजस टूडे ब्यूरो सुधीर सोनी गोण्डा। आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में हिंदी दिवस पर योग शिविर का आयोजन "योग: समाज और स्वास्थ्य" हेतु योग शिविर का...

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान

समस्याओं का समाधान, शासन की पहचान डीएम ने जनसुनवाई में दिखायी कार्यकुशलता तेजस टूडे ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular