प्रमुख सचिव ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विवि का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में शनिवार को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, आई.ए.एस., अपनी धर्मपत्नी नीरा रावत, आई.पी.एस. के साथ भ्रमण पर पहुँचे। स्वागत समारोह के बाद उन्होंने परिसर का भ्रमण कर विश्वविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान सिंह ने सभी शैक्षणिक कार्मिकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में छात्रों के समग्र विकास, विशेषकर दिव्यांग विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत चर्चा हुई। सिंह ने नवीन भवनों के निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों का भी जायजा लिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सभी को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपकरणों और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विशेष रूप से सहायक तकनीकी उपकरण, पहुँच सुविधाएँ, शिक्षण-अधिगम संसाधन और समेकित समर्थन सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां और विकासात्मक परियोजनाएं सुचारु रूप से संचालित हों। इस अवसर पर कुलपति शिशिर पाण्डेय तथा कुलसचिव मधुरेन्द्र पर्वत भी उपस्थित रहे। कुलपति ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त समर्थन एवं विश्वविद्यालय के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया जबकि कुलसचिव ने आगामी कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

