HomeBiharईफा स्कूल के छात्र प्रिंस ने नीट में लहराया परचम

ईफा स्कूल के छात्र प्रिंस ने नीट में लहराया परचम

ईफा स्कूल के छात्र प्रिंस ने नीट में लहराया परचम

राजीव कुमार पाण्डेय
रामगढ़ (बिहार)। स्थानीय ईफा पब्लिक स्कूल के छात्र प्रिंस कुमार ने मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नीट परीक्षा में परचम लहराया है।इन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में 1641 वां स्थान व अपने कैटेगरी में 552 वां स्थान हासिल किया है। प्रिंस महुअर गांव निवासी संजय कुमार सिंह व उर्मिला देवी के पुत्र हैं। इन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। प्रिंस की इस सफलता पर परिवार, गांव, क्षेत्र के साथ-साथ विद्यालय परिवार में भी खुशी की लहर छाई हुई है। सफलता को जानने के बाद बुधवार को प्रिंस अपने विद्यालय पहुंचा जहां शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी के साथ उसका स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य जयश्री प्रकाश व शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय अपनी गुणवत्ता के उच्च मापदंड को बनाए रखने का हर संभव प्रयास कर रही है ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी छात्रों का प्रदर्शन और अच्छा हो सके।उन्होंने विद्यालय के छात्र प्रिंस को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं के रिजल्ट में भी इस विद्यालय के 40 छात्रों में से सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे जिसमें से 30 छात्रों का प्राप्तांक 80 प्रतिशत से ऊपर था। इस विद्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां के छात्रों को बाहर में ट्यूशन, कोचिंग लेने की मनाही है। शिक्षकों द्वारा किया जा रहा कठिन परिश्रम बच्चों की सफलता में कारगर सिद्ध हो रहा है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चंद्रभूषण तिवारी चंद्र भूषण तिवारी ,यशवंत सिंह,अमृतेश तिवारी आदि मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read