HomeTrendingकबड्डी में झांसी के प्रशान्त ने गाड़े जीत के झण्डे

कबड्डी में झांसी के प्रशान्त ने गाड़े जीत के झण्डे

  • कबड्डी में झांसी के प्रशान्त ने गाड़े जीत के झण्डे

  • प्रदेशीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया जनपद का मान

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। गोरखपुर में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के अंडर-17 वर्ग में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई (इटावा) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम की इस जीत में झाँसी के जरबौ गाँव निवासी प्रशांत कुशवाहा ने अहम भूमिका निभाई। विजेता टीम के सदस्य प्रशांत को स्वर्ण पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। 14 से 17 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में राज यादव की कप्तानी वाली सैफई की टीम ने फाइनल मुकाबले में प्रयागराज मंडल को 32-14 से करारी शिकस्त दी। टीम के डिफेंडर और हाईस्कूल के छात्र प्रशांत की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रशांत की सफलता पर कबड्डी कोच मीतू सिंह, कोच रिंकू परिहार, पीताराम कुशवाहा, गिरजाशंकर कुशवाहा ‘कुशराज’, विवेक यादव, मिंटू बिंद, आदित्य सिंह, मिलन राठी, आकांशु यादव, आदित्य यादव और विशाल गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

 

 

 

 

 

Must Read