प्रकाश चंद्र शुक्ल परशुराम सेना प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत | #TEJASTODAY

जौनपुर। सर्व ब्राम्हण महासभा (परशुराम सेना) के नए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शुक्ल मनोनीत हुए हैं। कार्यकुशलता और क्षेत्र में पहुंच के नाते उन्हें यह पदभार दिया गया। नए प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती और उसको आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शांडिल्य ने मनोनयन करते हुए गर्व महसूस किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शुक्ल ने यह जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह शत प्रतिशत इस पर खरे उतरेंगे। मनोनयन से बधाई देने वालों का तांता रुक नहीं रहा है। बधाई देने वालों में शैलेश मिश्रा, रितिक पांडे, संतोष पांडे, चंदन पांडेय, अकेला गौरव उपाध्याय, मोहित मिश्र, शिवम मिश्र, शुभम मिश्र आदि शामिल रहे।
