Monday, June 8, 2026
HomeTrendingउन्नाव में बिजली व्यवस्था हुयी धड़ाम, जनता बेहाल

उन्नाव में बिजली व्यवस्था हुयी धड़ाम, जनता बेहाल

-

  • उन्नाव में बिजली व्यवस्था हुयी धड़ाम, जनता बेहाल

  • आपूर्ति का स्पष्ट शेड्यूल जारी करने, कटौती—फॉल्ट की सही जानकारी देने व जिम्मेदारों के नम्बर सक्रिय रखने की मांग

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। अजगैन क्षेत्र के नवाबगंज और सोहरामऊ पावर हाउसो से सम्पर्कित सैकड़ों गांवों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। भीषण गर्मी में लगातार कटौती ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि रातभर अंधेरे में लोग जागने को मजबूर हैं जबकि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि सिर्फ बैठकों तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज समेत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिजली संकट को लेकर बैठक किए जाने की चर्चा है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इन बैठकों का ज़मीनी असर कहीं दिखाई नहीं दे रहा। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के फोन तक नहीं उठ रहे जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
देखा जा रहा है कि गांवों में पंखे बंद हैं, कूलर शोपीस बन चुके हैं, पानी की सप्लाई प्रभावित है और मोबाइल चार्ज करने तक की दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। जनता का सवाल साफ है। जब हर साल गर्मी पड़ती है तो बिजली विभाग हर बार फेल क्यों हो जाता है? स्थानीय लोगों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति का स्पष्ट शेड्यूल जारी किया जाय। कटौती और फॉल्ट की सही जानकारी दी जाय। जिम्मेदार अधिकारियों के नंबर सक्रिय रहें और नवाबगंज-सोहरामऊ क्षेत्र में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। साथ ही लंबे समय से खराब पड़ी लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत तत्काल कराने की मांग भी तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि अब सिर्फ बैठकों, निरीक्षणों और आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। जनता को भाषण नहीं, बिजली चाहिए। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो लोगों का आक्रोश सड़कों पर भी दिखाई दे सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular