पुलिसकर्मियों ने भी लिया तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा
पुलिसकर्मियों ने भी लिया तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर रविवार को जिले भर में डायल 112 और पीआरवी वाहनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पुलिस के वाहनों पर लगा तिरंगा हवा में फहरा रहा था एसएसपी ने हरी झंडी दिखा कर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
फिरोजाबाद में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एसएसपी आशीष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यूपी 112 प्रभारी के नेतृत्व में यूपी 112 के 4 पहिया व 2 पहिया वाहनों द्वारा निकाली गई। एसएसपी ने कहा कि आजादी के इस अमृत महोत्सव को जिले भर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। यह तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन फिरोजाबाद से शुरु होकर कस्बा मक्खनपुर, कस्बा शिकोहाबाद होते हुए सिरसागंज टोल प्लाजा पहुंची। टोल प्लाजा से नसीरपुर कट होते हुये वापस कस्बा शिकोहाबाद से होकर कस्बा मक्खनपुर होते हुये शहर के मुख्य तिराहे जैन मंदिर से टूंडला टोल प्लाजा तक जायेगी। इस तिरंगा यात्रा में दर्जनों पीआरवी वाहनों ने भाग लिया। इस मौके पर एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायन, एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।