लापरवाही से घूमने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा | #TEJASTODAY
लापरवाही से घूमने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा | #TEJASTODAY
फतेहपुर। जहानाबाद कस्बा में आज क्षेत्रीय पुलिस ने बिना माक्स लगाए लापरवाही से घूम रहे लोगों से जुर्माना शुल्क वसूलते समय 10 रुपया अतिरिक्त लेकर प्रदान किये दो- दो माक्स।
जानकारी अनुसार जहानाबाद कस्बा में थाना से एसएसआई अनंत सिंह भदोरिया एवं उप निरीक्षक नीरज कुमार कुशवाहा अपने हमराहीयों के साथ नेशनल हाईवे 2 मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में बिना मास्क लगाए लापरवाही से घूम रहे लोगो में 11 लोगों से 1600 रुपए का जुर्माना शुल्क वसूला गया।
जुर्माना शुल्क लेते समय पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 10 अतिरिक्त भी लेकर 2-2 मास्क प्रदान किए और चेतावनी दिया कि बिना मास्क लगाए अनावश्यक बाहर मत घूमें। जांच अभियान के दौरान उप निरीक्षक नीरज कुशवाहा ने बिना हेलमेट एक बाइक सवार का ऑनलाइन चालान किया और एक बाइक सवार से 500 का जुर्माना शुल्क वसूला।