बक्सर धाम मेले में गुम हुई 5 साल की बच्ची को पुलिस ने 1 घण्टे में परिजनों को सौंपा
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर धाम में बरगदही अमावस्या पर शनिवार को मां चंद्रिका देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़ के बीच फतेहपुर जिले से आए परिवार की 5 साल की बच्ची मेले में बिछड़ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को महज एक घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को कमल निवासी तिगरी थाना गाजीपुर फतेहपुर अपने परिवार के साथ बक्सर धाम दर्शन-स्नान करने आए थे। भीड़ में उनकी 5 वर्षीय बेटी बिछड़ गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी देवकी अत्री और रिक्रूट आरक्षी घनश्याम शुक्ला ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस की तत्परता से बच्ची एक घंटे के अंदर मिल गई। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुये पुलिस का आभार जताया। मेले में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी बारासगवर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







